{"_id":"63f515ac9ac5eda9ee05e00f","slug":"2-robbers-arrested-etawha-news-c-12-1-90484-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लूट की फिराक में खड़े दो बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लूट की फिराक में खड़े दो बदमाशों को पकड़ा
Wed, 22 Feb 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। लूट की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से सब्बल, डंडा और चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि सिरहोल पुल के समीप दो संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। इस पर दरोगा हेमंत सोलंकी को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे तो उन्हें पकड़ लिया गया। बदमाशों ने अपने नाम संजय निवासी तिरकारा, सैफई और रघुवीर निवासी बंजारा बस्ती, पटेल नगर, भीलवाड़ा राजस्थान बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह दोनों लूट के इरादे से खड़े थे।