फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 robbers arrested

Etawah News: दो शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 14 Mar 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
2 robbers arrested
इटावा। 12 मार्च को बाइक सवार महिला की चेन, मंगलसूत्र और माला लूटने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चेन, एक लाख रुपये, असलहा और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दो फरवरी को फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र में अनार की पेटियों से भरी पिकअप लूटने वाले शातिर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के करहल निवासी रविकांत यादव 12 मार्च की दोपहर पत्नी गीता देवी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इकदिल थानाक्षेत्र में चितभवन के पास बाइक सवार बदमाश ने गीता की चेन, मंगलसूत्र और माला लूट ली थी। इकदिल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी संजय कुमार वर्मा ने सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया था। पुलिस ने सोमवार रात क्षेत्र से आरोपी महेशचंद्र यादव निवासी आवास विकास कालोनी सिविल लाइन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह लूट के माल को भरथना के एक सुनार को बेचता था। पुलिस सुनार का भी पता लगा रही है। टीम में इकदिल थानाप्रभारी रणबहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा, सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी, उपनिरीक्षक मंसूर अहमद, बेचन सिंह, महेश पाठक, राजकुमार व नागेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दो फरवरी की रात फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र में ऑटो सवार चार बदमाशों ने अनार की पेटियों से भरी पिकअप लूट ली थी। पुलिस ने आदिल उर्फ अब्बा, सोरिब उर्फ छोटू व अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी थी। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति दतावली नहर पुल के पास ऑटो लेकर खड़ा है। राहगीरों को मोबाइल फोन बेचने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से ऑटो के साथ ही एक तमंचा, दो कारतूस, 3500 रुपये और फोन मिला है। आरोपी ने अपना नाम अबरार निवासी लुधपुरा जसवंतनगर बताया।
पिकअप लूटने वाले ने ये घटनाएं स्वीकारीं
अबरार ने पिकअप लूटने के अलावा एक सितंबर को फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र में स्थित एसबीआई शाखा के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर तीन मोबाइल व पर्स चोरी करने की घटना स्वीकार की। 15 जनवरी को चौबिया में आगरा-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से नकदी चोरी की थी। दो फरवरी को साथियों के साथ मिलकर एक सवारी से तीन हजार रुपये, मोबाइल लूटा था। आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। घटना का खुलासा करने वाली टीम में फ्रेंडस कालोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी, उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र व सिपाही कमलकांत व सौरभ शामिल रहे।


लूट के दौरान घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा था दम
इकदिल थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि महिला से चेन, मंगलसूत्र और माला लूटने के आरोप में पकड़ा गया महेश चंद्र यादव शातिर बदमाश है। उसने सात अक्तूबर 2021 को दिनदहाड़े आगरा-कानपुर हाईवे पर बकेवर के अखलगढ़ा सुंदरपुर गांव में रहने वाली शशि यादव (38) के साथ लूटपाट की थी। घटना के समय शशि पति के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान उनकी चेन तोड़ ली गई थी। बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। चार दिन तक इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed