{"_id":"57e574914f1c1b3376a82398","slug":"2-person-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
accidnet
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदपुरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत सैफई रोड पर नगला बरी के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उधर भरथना चौराहे के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुरा निवासी आदित्य कुमार (15) पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई साहब दास (17) पुत्र महावीर सिंह के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से जा रहा था। बाइक आदित्य चला रहा था। नगला बरी के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। आदित्य ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि साहब गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। एसओ वैदपुरा जेपी पाल मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने घायल को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथना चौराहे के पास हुई। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कर्री निवासी पप्पू (45) पुत्र पुत्तूलाल गुरुवार रात करीब नौ बजे बाइक से इटावा आ रहा था। भरथना चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन