{"_id":"575c52d74f1c1baf029c67f3","slug":"2-people-lost-their-life-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पहली घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाह रोड पर बाहुरी मोड़ के पास हुई। सवारियां लेकर जा रहे टेंपो में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार राम दर्शनी (55) पत्नी कुसुम पाल निवासी महेवा थाना बकेवर गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरी घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला गौर के पास हुई। नगला गौर निवासी हरेंद्र प्रताप सिंह (35) पुत्र राम प्रताप सिंह सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेजी से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे बाईपास पर आईटीआई के पास हुई। जहां तेजी से आ रही कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। आचार्य निकेतन मयूर विहार फेज प्रथम निवासी रंजीत पुत्र बलराम सिंह परिवार के रामेश्वर दयाल पुत्र राज किशोर, पुष्पम कुमारी, शालिनी पत्नी रत्नेश कुमार, युवराज और सर्वजीत पुत्र रंजीत, निर्मला पत्नी शम्भू दयाल के साथ इनोवा कार से पैतृक गांव अशोक नगर जिला गया बिहार जा रहे थे। आईटीआई के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर विसू के पास दो बाइकों की भिड़ंत में राजवीर पुत्र मेघनाथ, गंगाराम पुत्र विद्याराम निवासी हडौली और दूसरी बाइक पर सवार दिवारी लाल पुत्र मोहन लाल निवासी हविलिया घायल हो गए। पांचवीं घटना बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत उझियानी गाव के पास हुई। जहां बाइक असंतुलित होकर पलटने से जय प्रकाश पुत्र शिव नारायण निवासी कूकेपुरा घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं हाईवे पर कौशल्या वाटिका के पास कार की चपेट में आने से सोनू पुत्र गंगा राम निवासी अड्डा श्याम लाल घायल हो गया। इसके अलावा पुरानी पीएसी गली के पास कार की चपेट में आने से प्रेम लता पत्नी करजीत कुमार पांडे निवासी चौहान कालोनी घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।