फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 died in an accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 05 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 05 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
2 died in an accident
accident - फोटो : प्रतीकातमक

जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

विज्ञापन

पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर एसआरएलटी के सामने हुई। अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बिठौली थाना क्षेत्र के गांव सलोखरा निवासी रामवीर (22) पुत्र छोटे लाल बाइक से इटावा आया था। जब वह वापस जा रहा था तभी उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। उसने दूसरी ओर ़बाइक खड़ी की और बोतल में पेट्रोल लेने के लिए पंप पर जाने लगा। हाईवे पार करने के दौरान किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। इस हादसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसओ इकदिल हरी शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। जहां किसी वाहन की चपेट में आने से बृजेश पुत्र रतन सिंह निवासी इंद्रा कालोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोडर की चपेट में आने से बाइक सवार अजय पाल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कबूली थाना चौबिया व नंदनी पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी एटा चौराहा शिकोहाबाद घायल हो गई। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर पुल के पास लोडर की चपेट में आने से बाइक सवार अजय पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चांदन पुर कोठी घायल हो गया। सूत मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उदय शर्मा घायल हो गया। टिक्सी तिराहे के पास बाइक की चपेट में आने से सलीम पुत्र रसीद निवासी अली कालोनी थाना कोतवाली घायल हो गया। इसके अलावा बसरेहर के पास स्थित राधा ईंट भट्ठा के पास बुग्गी की चपेट में आने से आसमा पत्नी सराफत निवासी राधा ईंट भट्ठा घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed