फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 महीने 21 दिन बाद कम्युनिटी किचन का समापन

2 महीने 21 दिन बाद कम्युनिटी किचन का समापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
2 महीने 21 दिन बाद कम्युनिटी किचन का समापन
2 महीने 21 दिन बाद कम्युनिटी किचन का समापन हर जरूरतमंद को पहुँचाया दो वक्त का भोजन संवाद न्यूज़ एजेंसी इटावा। जनपद में लॉकडाउन में परेशान लोगो की जीवन दायिनी बनी कम्युनिटी किचिन का बुधवार को समापन कर दिया गया । जिला अधिकारी जेबी सिंह के निर्देशन में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार,तहसीलदार एन राम और उनकी टीम ने 26 मार्च को इसकी शुरुआत की थी। 2 महीने और 21 दिन तक घर घर जाकर जरूरतमन्दों को दोनों वक्त भोजन पहुचाया। इस रसोई के माध्यम से आज तक दो लाख से अधिक व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करवाया गया । पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद सहित तमाम संग़ठनो ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। लॉकडाउन में ढील और व्यापारियों को पुनः व्यापार शुरू करने की अनुमति के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर आज किचिन का समापन किया गया है। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश मे लॉगू हुए लॉकडाउन के कारण परेशान लोगो को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कम्युनिटी किचिन खोली गई थी। उन्होंने इस कार्य समाजसेवियों के सहयोग के प्रति भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed