फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   190 got job in employment fair

रोजगार मेला में 190 को मिल गई नौकरी

Fri, 29 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
190 got job in employment fair
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को लंबे अर्से बाद आयोजित रोजगार मेला में आए 649 अभ्यर्थियों में से 190 को नौकरी मिली। रोजगार मेला में आठ कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय अधिकारी सचिन कुमार ने बताया रोजगार मेला में 649 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, लेकिन इनमें से 190 ही सफल हो सके।
सेवायोजन कार्यालय पर आयोजित हुए रोजगार मेला में अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। प्रधान लिपिक अहिबरन सिंह के अनुसार, ज्यादातर अभ्यर्थी ग्रामीण क्षेत्रों से ही आते रहे, लेकिन इस समय धान की फसल की कटाई होने में लगे होने से ज्यादातर अभ्यर्थी नहीं आए।
विज्ञापन

इसकी एक वजह त्योहारी सीजन भी हो सकता है। रोजगार मेला में पुखराज हेल्थ केयर ने 91 में से 26, सिक्योरिटी इंटेलीजेंस सर्विस ने 218 में से 68, एलआईसी ने 29 में से 5, एएनएस डाटा टाइपिंग एंड साफ्टवेयर सलूशन ने 43 में से 19, इच्छापूर्ति डॉट कॉम ने 65 में से 19।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेक ऑरगेनिक इंडिया ने 52 में से 12, एक्स-जेंट एक्वा ने 118 में से 36 व आरजेड रिक्रूटमेंट ने 33 में से 5 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान पुखराज हेल्थ केयर कंपनी की मैनेजर तनू यादव ने बताया कि यह आयुर्वेदिक कंपनी है, चयनित अभ्यर्थियों को छह माह की ट्रेनिंग देने के बाद मैनेजर के रूप में वेतन 25 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

इच्छापूर्ति डॉट कॉम ने स्टोर इंचार्ज के रूप में अभ्यर्थियों का चयन किया। वेतन 15 हजार रुपये है। इच्छापूर्ति डॉट कॉम ने अभ्यर्थियों से कंप्यूटर चलवाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed