{"_id":"5f20584f8ebc3e63931605d4","slug":"19-people-including-ca-inspector-found-infected-etawha-news-knp573796350","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए, दरोगा समेत 19 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए, दरोगा समेत 19 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
फोटो संख्या 43 जसवंतनगर में कोरोना से जंग लड़कर लौटी एक ग्रहणी पर पुष्पवर्षा करते लोग
- फोटो : ETAWHA
सीए और दरोगा समेत 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुल संख्या बढ़कर 652 हो गई है। 28 दिनों यह संख्या बढ़कर 358 हो गई है। चार दिनों में तेजी के बढ़ता आंकड़ा 91 पर जा पहुंचा है।
शहर में अकलगंज में 29 वर्षीय युवक दिल्ली में सीए है। सभासद शरद वाजपेयी ने बताया दिल्ली से लौटा युवक कचौरा रोड स्थित मकान पर था।
इटावा में जांच कराने पर पॉजिटिव आने पर घर के अन्य लोगों ने भी जांच करवाई। सराय एसर राजा का बाग में 40 वर्षीय व्यक्ति रिसोर्स टीचर है।
जटपुरा में 48 वर्षीय महिला व न्यू रामनगर में 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है। जसवंतनगर में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। रेल मंडी निवासी 18 वर्षीय लड़का लखनऊ में भर्ती है और ग्राम झलोखर का रहने वाला है। रेलमंडी में उसके परिजन किराये पर रहते हैं।
फक्कड़पुरा में 17 वर्षीय लड़की संक्रमित मिली है। अहीर टोला में मैरिज होम संचालक के 68 वर्षीय पिता और 24 वर्षीय भतीजा कोरोना संक्रमित मिले। सब्जी मंडी में किराना कारोबारी जो पिछले दिनों संक्रमित मिला था और अभी भर्ती है। उसके रिश्तेदार की 20 वर्षीय लड़की पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
लड़की इन्हीं के घर पर रहती है। कोतवाली जसवंतनगर के 46 वर्षीय दरोगा भी संक्रमित मिले। वे मेरठ से ट्रेनिंग लेकर आए हैं।
इधर, कटरा बुलाकीदास मोहल्ला के वस्त्र व्यवसायी कोरोना को मात देकर घर लौट आए हैं। उनकी पत्नी सोमवार को कोविड अस्पताल से घर आ गईं थीं। उनका घर के बाहर दुकानदारों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इधर, चकरनगर में वृद्ध व युवती कोरोना संक्रमित मिले। राजपुर सीएचसी प्रभारी डॉ.अवधेश यादव ने बताया 69 वर्षीय राशन डीलर और रीतौर मढ़ैया निवासी वृद्ध को खेत पर बने नलकूप पर क्वारंटीन किया गया है।
तेजपुरा गांव की 20 वर्षीय युवती जिसे दो दिन से तेज बुखार आ रहा था व गले में दिक्कत होने पर कोरोना की जांच कराई थी जो पॉजिटिव आई।
भरथना के ग्राम नगला बंधा में संक्रमित लेखपाल का 22 वर्षीय भाई व इकदिल क्षेत्र के ग्राम बिरारी में 36 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महेवा में पुत्र के बाद 59 वर्षीय ग्राम पंचायत अधिकारी और उसकी 52 वर्षीय पत्नी संक्रमित मिले।
घर को जाने वाली गली को सील कर दिया किया गया। सैफई में 24 वर्षीय युवक व 45 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं।
जिले में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण केसों की बीच जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव मंगलवार को होम आइसोलेट हो गए। समझा जा रहा है उन्होंने यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे और सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।
सीडीओ राजगनपति आर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष होम आइसोलेट हुए हैं। जब तक की लिखित जानकारी उनके पास नहीं आ जाती उनके पॉजिटिव होने के बारे में नहीं बता सकते।