{"_id":"5fde37318ebc3e41a605cb65","slug":"186-35-lakh-profit-to-district-cooperative-bank-etawha-news-knp600926787","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक को 186.35 लाख का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक को 186.35 लाख का लाभ
विज्ञापन
फोटो संख्या 14 - बैंक के सभागार हाल में उपस्थित लोग।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिला सहकारी बैंक ने इस वित्तीय वर्ष में 186.35 लाख का लाभ अर्जित किया है। मैनपुरी रोड स्थित नव निर्मित मुख्य कार्यालय में शनिवार को 71वीं सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सचिव कुलदीप सिंह ने वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
बताया कि बैंक की सकल आय 48.92.41 लाख थी, जबकि व्यय 4706.06 लाख रुपये रहा। इस प्रकार लाभ 186.35 लाख रुपये रहा। यह भी बताया कि बैंक ने 60 लाख 35 हजार रुपये आयकर का भुगतान किया। भुगतान के बाद एक करोड़ 16 लाख से ज्यादा का शुद्ध लाभ हुआ।
इससे पहले बैठक में पधारे अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का बैंक सचिव कुलदीप सिंह, उप महाप्रबंधक दीपक गुप्ता, विजय बहादुर राव, आलोक कुमार ने बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सुनील यादव समेत अन्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों में पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव, पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, रामसेवक यादव गंगापुरा, केपी सिंह चौहान,डा.अजंट सिंह यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस, राम बाबू यादव, संचालक मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, संचालक रविंद्र नाथ भटेले आदि उपस्थित रहे।