फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   18 new infected including army personnel found

आर्मी जवान समेत 18 लोग मिले संक्रमित

Mon, 10 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
18 new infected including army personnel found
गुवाहाटी से लौटा सेना के जवान समेत 18 लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव मामलों की संख्या 1034 हो गई है। 10 दिन में यह आंकड़ा बढ़कर 332 हो गया है। सोमवार को 34 पॉजिटिव ठीक भी हुए हैं।
गुवाहाटी से रविवार को लौटने वाला जवान संक्रमित मिला है। जवान ने लौटते ही सैफई में जांच कराई थी। शहर चौगुर्जी में दो महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। दो पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
अर्जुन नगर में 47 साल की महिला पॉजिटिव मिली है। नारायनपुर ऊसरा अड्डा में 25 साल की महिला, सैफई की 55 साल की महिला, ढका ताल की 35 साल की महिला, 25 साल की महिला, अकालगंज की 30 साल की महिला और उसकी 9 साल की बेटी पॉजिटिव मिलीं।
विज्ञापन

इनके अलावा उदी मोड़ निवासी 21 साल का युवक, अर्जुननगर का 25 साल का युवक, लालपुरा का 41 साल का व्यक्ति, राहतपुर कालोनी का 22 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरनगर के ग्राम नगला जोर व बछेड़ी में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर अधीक्षक डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि नगला जोर में 30 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
यह कर्नाटक बंगलूरू में मार्केटिंग का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान पांच माह से अपने घर आया हुआ था। खांसी और बुखार की शिकायत आने पर जांच की गई। इसमें पॉजिटिव पाया गया।

इसी प्रकार ग्राम बछेड़ी का एक युवक पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। दोनों मरीजों को नारायण कॉलेज इटावा भेजा गया है।
उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह, थानाध्यक्ष चकरनगर राजेश कुमार ने अपनी मौजूदगी में दोनों गांवों में संक्रमित युवकों के घरों के रास्ते बैरिकेडिंग करवाकर सील करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed