फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   17 advocates joined Apna Dal (S).

Etawah News: अपना दल (एस) में 17 अधिवक्ताओं ने ली सदस्यता

Thu, 08 Oct 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
17 advocates joined Apna Dal (S).
अपना दल (एस) में 17 अधिवक्ताओं ने ली सदस्यताइटावा। अपना दल (एस) की मासिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में विवेक तिवारी के आवास पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान 17 वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे जिले में संगठन को मजबूती मिली है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरिशंकर पटेल ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को कहा। डॉ. पटेल ने अपना दल (एस) को केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार बताया। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के इतिहास से अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान, अमित चौरसिया, जिला महामंत्री राजेश कुमार वर्मा, देव प्रताप सिंह और विवेक तिवारी ने भी संगठन विस्तार पर विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed