फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन 4097 ने परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन 4097 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 12 Feb 2019 11:49 PM IST
prateek dubey प्रतीक दुबे
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन 4097 ने परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा सभी 74 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। मंगलवार सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी एवं इंटर की सामान्य आधारित विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में इंटर की सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। पहली पाली में 2322 तथा दूसरी पाली में 1775 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


प्रथम पाली में 24919 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2322 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान छह सचल दलों ने 29 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार दूसरी पाली में हिंदी एवं सामान्य हिंदी में 18827 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1775 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में सचल दलों ने 27 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मंगलवार को हुई द्वितीय पाली की परीक्षा का मंडलीय सचल दलों में संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, कानपुर प्रेम प्रकाश मौर्य ने जीआईसी इटावा केे प्रधानाचार्य डॉ.मुकेश यादव के साथ मां शारदा देवी इंटर कालेज पक्काताल ढकपुरा, भगवानी देवी बालिका इंटर कालेज ढकपुरा, लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा, जनता इंटर कालेज बकेवर, बाबूराम सरस्वती इंटर कालेज बकेवर तथा सोबरन सिंह इंटर कालेज चंद्रपुरशाला का निरीक्षण किया। परीक्षा की दोनों पालियों का डीआईओएस राजू राणा, बीएसए अजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्या नीता कटारिया, प्रधानाचार्या बबिता ने भी कई परीक्षा केंद्रो का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed