फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ड्रिप व रैनगन सिंचाई पर 90 फीसदी तक अनुदान

ड्रिप व रैनगन सिंचाई पर 90 फीसदी तक अनुदान

Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ड्रिप व रैनगन सिंचाई पर 90 फीसदी तक अनुदान
सिंचाई उपकरणों पर 90 फीसदी तक अनुदान
विज्ञापन

इटावा। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कंपनी बाग स्थित उद्यान कार्यालय में चालू वित्तीय वर्ष में संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने बताया कि विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में मिलने वाला अनुदान अब सीधे किसान के बैंक खाते में पहुंचेगा। शासन ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी व्यवस्था लागू कर दी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी दी और बताया कि इसमें ड्रिप सिंचाई के लिए 100 हेक्टेयर और रैनगन/स्प्रिंकलर के लिए 335 हेक्टेयर के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। दोनों योजनाओं में किसानों को 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में जनपद को अमरूद की बागवानी के लिए 20 हेक्टेयर, मसाला विकास कार्यक्रम के तहत प्याज एवं लहसुन के लिए 60 हेक्टेयर, पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में गेंदा की खेती के लिए 4 हेक्टेयर के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इन सभी कार्यक्रमों में 40 से 60 प्रतिशत तक अनुदान देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना में जिले में एलोवेरा व तुलसी की खेती के लिए दस-दस हेक्टेयर के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिस पर किसानों को 30 प्रतिशत तक अनुदान देय है। राज्य सेक्टर की स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) योजना सिर्फ अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों के लिए संचालित है।

इस योजना में जिले को कद्दूवर्गीय सब्जी के लिए 2.5 हेक्टेयर, शिमला मिर्च के लिए 1.5 हेक्टेयर, मसाला मिर्च के लिए 2.5 हेक्टेयर, संकर धनिया के लिए 1.5 हेक्टेयर, लहसुन के लिए एक हेक्टेयर, गुलाब के लिए 0.5 हेक्टेयर, गेंदा के लिए एक हेक्टेयर के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इसमें किसानों को 75 से 90 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।


उन्होंने किसानों से कहा कि उक्त योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान खतौनी, आधार कार्ड, बैंक खाते की छाया प्रति और दो फोटो लाकर पंजीकरण करा लें। जो अनिवार्य है। योजना का लाभ पहले प्रथम आवक/प्रथम पावक के आधार पर पंजीकृत किसानों को दिया जाएगा। किसान कंपनीबाग स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय आकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed