{"_id":"5cfd4d67bdec22074618c854","slug":"1560104287420-etawha-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से जब्त की 20 किलो पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से जब्त की 20 किलो पॉलीथिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पालिका प्रशासन ने रविवार की सुबह प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त करने का अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन बजरिया क्षेत्र से लेकर मैनपुरी रेलवे फाटक तक चलाए गए अभियान के दौरान पालिका कर्मियों ने 20 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
पालिका के स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने अभियान चलाया। इस दौरान जुर्माना उन दुकानदारों से वसूला गया जिनके पास एक किलो या इससे अधिक पॉलिथीन बरामद हुई। स्टेशन बजरिया से एक दुकानदार से एक किलो पॉलिथीन बरामद होने पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। सब्जी विक्रेताओं के पास जाकर पॉलिथीन चेक की गई, जिनके पास से एक किलो से कम पॉलिथीन जब्त की।
कुछ दुकानदारों ने टीम को पॉलिथीन खुद ही सौंप दी। स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसे आगे भी चलाया जाएगा। आगे मजिस्ट्रेट और पुलिस के सहयोग से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हाथ में लेकर चलने वाली हर प्रकार की पॉलिथीन प्रतिबंधित है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।