{"_id":"5c7d5d9cbdec2213e3053700","slug":"151551719836-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की पूजा अर्चना को लेकर भक्तों में अपार उत्साह रहा। सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सोमवार तड़के पांच बजे से ही घंटे घड़ियालों के साथ बम बम भोले के जयघोष गूंजने लगे।
कांवरियों ने भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक किया तो अन्य श्रद्धालुओं ने दूध, जल, बेर, बेल, बिल्वपत्र, धतूरा और गन्ना आदि से भोले को प्रसन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही। प्रमुख शिवालयों के बाहर फोर्स तैनात रहा।
नगर के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर पर हर साल की तरह लोगों ने भगवान शिव के दर्शन किए। यहां सुबह करीब पांच बजे से भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया था। बीच-बीच में कांवरिया भी आते रहे और श्रंगीरामपुर से लाए गए गंगाजल से अभिषेक किया। यहां मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस बार टिक्सी मंदिर पर अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु उमड़े। शाम तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान वशिष्ठेश्वर महादेव जी का विधि विधान से गंगा जल व दूध से अभिषेक किया। ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर के परकोटे पर आकर भक्तों ने प्रकृति का भी आनंद उठाया।
चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, छैराहा, साबितगंज के चौमुखी, स्टेशन रोड स्थित पंचमुखी, फ्रेंड्स कालोनी में ज्ञान मंदिर, यमुनाघाट पर 11 रूद्रीय शिवलिंग समेत नगर के सभी छोटे बड़े शिवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।