{"_id":"5c0ab794bdec2241ba2c75d5","slug":"151544206228-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा होने पर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा होने पर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कमजोर वर्ग के परिवार की कीमती खेतिहर भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। तहसील में सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार के चार लोग शुक्रवार को कचहरी आकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
तहसील भरथना थाना बकेवर क्षेत्र में ग्राम कुरियानी निबाड़ी कला के राजकुमार का कहना है कि खेतिहर भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। दस्तावेज प्रस्तुत करने के बावजूद दबंगों के प्रभाव से अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
बीते एक दिसंबर को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया था जिसमें भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। छह दिन बीतने के बावजूद कोई तवज्जों नहीं दी गई। इससे पुत्र अजब सिंह, पुत्रवधु काजल तथा सीमा पत्नी संजय के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी है।