फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   फरक्का व ऊंचाहार रद्द,ट्रेनों की लेटलतीफी से लोग परेशान

फरक्का व ऊंचाहार रद्द,ट्रेनों की लेटलतीफी से लोग परेशान

Sun, 03 Dec 2017 09:41 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
फरक्का व ऊंचाहार रद्द,ट्रेनों की लेटलतीफी से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
सर्दियों का महीना शुरू होते ही ट्रेनों की लेटलतीफी और उनकी रफ्तार पर भी ब्रेक लगा जाता है। भले ही दिसंबर शुरू हो चुका हो। कोहरे का दूर तक असर देखने को नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें नवंबर से ही रद होने या विलंब से चलने लगीं हैं। ये हाल दिसंबर में और ज्यादा बढ़ गया है। रविवार को दोनों ओर की फरक्का तथा ऊंचाहर एक्सप्रेस ट्रेन भी रद रहीं।

गौरतलब है कि पहले से ही लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस अगले डेढ़ महीने के लिए स्थगित कर दिए जाने से दिन में नई दिल्ली जाने वाले तथा शाम के समय लखनऊ जाने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ी हुईं चल ही रहीं थीं। इसी दौरान लखनऊ की ओर जाने वाली एक ओर सुपरफास्ट ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस जो आगरा से लखनऊ जाती है। इसे भी स्थगित कर दिए जाने से लोगों की दोहरी मुसीबत बढ़ गई है। रविवार को दोनों ओर की फरक्का एक्सप्रेस के अलावा दोनों ओर की ऊंचाहार एक्सप्रेस रद होने से रेल यात्रियों की परेशानी सर्दी के इस मौसम में और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। आगामी कुछ दिनाें में दोनों ओर के तूफान एक्सप्रेस के भी रद होने की आशंका है। साथ ही पैसेंजर ट्रेन भी स्थगित हो सकती है।
विज्ञापन


- फरक्का व ऊंचाहार एक्सप्रेस भी रद
- ट्रेेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
- गोमती व इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले से निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed