फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   150 villages electricity cut due to rain

Etawah News: बारिश और ओलों ने उड़ाई 150 गांवों की बिजली

Wed, 03 May 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 03 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
150 villages electricity cut due to rain
ताखा। बारिश व ओलावृष्टि के बीच सोमवार रात ताखा ब्लॉक के चार सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बंद होने से 150 गांवों के लोग रात भर परेशान रहे। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह पानी का संकट रहा। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से क्षेत्र के चार बिजलीघर ऊसराहार, भरतिया कोठी, ताखा, नगरिया सरावा से संचालित फीडरों की लाइनें कई जगहों पर टूट गईं। इसके कारण 150 गांवों में अंधकार छा गया। मौसम तो अच्छा था पर मच्छरों का प्रकोप लोगों को सताता रहा। बारिश थमने पर लोगों को बिजली आने का इंतजार था लेकिन कई जगह तार टूटने से रात भर बिजली नहीं आई। विभागीय कर्मी फॉल्ट तलाशने में लगे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद तीन बिजली घरों से जुड़े 130 गांवों की बिजली बहाल हो सकी। ऊसराहार सब स्टेशन से जुड़ी लाइन के 15 खंभे और 12 स्थानों पर तार टूटने से 20 गांवों की बिजली आपूर्ति अब भी ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टर का काम बंद कराना पड़ा

घनश्याम शर्मा ने बताया कि घर में प्लास्टर का काम चल रहा था। बिजली नहीं आने से पानी का संकट होने पर काम बंद करवाना पड़ा।


ग्रामीण प्रमोद यादव ने बताया कि बिजली गुल होने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। पूरी दिनचर्या गड़बड़ा गई। काम पर भी नहीं जा सके।


ताखा क्षेत्र के करीब 100 गांवों में रात को सप्लाई नहीं हो सकी। करीब बीस घंटे बाद सप्लाई शुरू हो सकी। 20 गांवों की सप्लाई पोल टूटने से बाधित है, जिसे 36 घंटे में शुरू कर दिया जाएगा।
कौशल पांडेय, अवर अभियंता ऊसराहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed