फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   150 beneficiaries will get Shramogi Pension Card today

150 लाभार्थियों को आज मिलेंगे श्रमयोगी पेंशन कार्ड

Mon, 04 Mar 2019 10:37 PM IST
etawah Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 04 Mar 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
150 beneficiaries will get Shramogi Pension Card today
विकास भवन सभागार में श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में पंजीकरण कराती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
गरीब तबके से जुड़ी प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में पंजीकरण कराने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। विकास भवन के नवीन सभागार में दूसरे दिन भी पंजीकरण कराने की सुविधा रही। सोमवार दोपहर तक करीब 1000 लोगों ने पंजीकरण कराया। मंगलवार को 150 लाभार्थियों को पेंशन कार्ड दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन



असंगठित कामगारों को 60 साल की आयु पूरी करने के बाद पेंशन देने की यह योजना 15 फरवरी से लागू है। पटरी विक्रेता, मिड-डे मील वर्कर, सिर पर माल ढोने वाले मजदूर, ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले लेबर, धोबी, रिक्शाचालक, भूमिहीन मजदूर, चमड़े का काम करने वाले लोग, हथकरघा श्रमिक आदि अन्य छोटे धंधों से जुड़े लोगों के लिए मोदी सरकार ने उक्त पेेंशन योजना शुरू की है। 18 से 40 वर्ष आयु के वह सभी लोग इस योजना के दायरे में हैं, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है।
विज्ञापन


दो दिनों के लिए विकास भवन सभागार में शिविर लगाकर पंजीकरण किया जा रहा है। हालांकि यह पंजीकरण जनसेवा केंद्रों में भी कराए जा सकते हैं। सभागार में भी जनसेवा केंद्रों के 22 संचालक इस काम में लगाए गए हैं। पंजीकरण कराने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है। सोमवार को सीडीओ राजा गणपति आर, डीडीओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, उप कृषि निदेशक एके सिंह और श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed