{"_id":"5c6301cebdec2273767282af","slug":"141549992398-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआ सूडा में निर्माणाधीन चंबल पुल की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुआ सूडा में निर्माणाधीन चंबल पुल की हो जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। महुआ सूडा से बंसरी के मध्य चंबल नदी पर बन रहे पुल पर मानकविहीन कार्य होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। कार्यदाई संस्था सेतु निगम के जेई एसपी भारती ने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो वह जांच कराएंगे। एसडीएम ने भी बताया कि लोगों ने फोन करके शिकायत की है। वे खुद पुल निर्माण की जांच करेंगे।
तहसील चकरनगर क्षेत्र के ग्राम महुआ सूडा निवासी ग्रामीणों ने सेतु निगम पर लापरवाही व धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि महुआ सूडा से बंसरी को जोड़ने वाले चंबल पुल के निर्माण कार्य में बड़े स्तर पर धांधली हो रही है। उनका कहना है कि महुआ सूडा गांव की तरफ से तीसरे नंबर के पिलर को आधारहीन बनाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के खंभे को गहराई न देकर ऊपरी सतह पर ही रखकर बनाया गया है।
इससे यह पुल चंबल नदी की पहली बाढ़ में ही धराशायी हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि पुल निर्माण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। जिससे पुल निर्माण में धांधली को पूरी तरह रोका जा सके।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत फोन पर उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह से भी की है। इसके बाद सेतु निगम के लोगों ने पुल के खंभे को ढकने के लिए चारों तरफ से मिट्टी डालकर उसका आधार ढक दिया। इस मामले में सेतु निगम के अवर अभियंता महुआ सूडा एसपी भारती ने बताया कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कुछ भी है तो जांच कराई जाएगी।
वहीं उपजिलाधिकारी चकरनगर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और वह खुद वहां जाकर जांच कराएंगे। महुआ सूडा निवासी भाजपा नेता मनोज भदौरिया, राम सिंह सेंगर ,राजेन्द्र ,जितेंद्र भदौरिया,राहुल पांडेय, राधा देवी ,कांति देवी आदि तमाम ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।