{"_id":"5a789ff74f1c1bcb268b8640","slug":"141517854711-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायन सफारी में उछलकूद कर रहा है जेसिका का शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायन सफारी में उछलकूद कर रहा है जेसिका का शावक
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। लायन सफारी में शेरनी जेसिका का शावक अब 21 दिन का हो गया है। जेसिका के साथ वह खूब उछलकूद कर रहा है। अभी तक उसके नर होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सफारी प्रशासन ने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। सफारी के चिकित्सकों ने सोमवार को शावक का चिकित्सकीय परीक्षण करने की कोशिश की लेकिन शेरनी जेसिका चिकित्सक को देखकर गुर्रा उठी। इसके बाद कोई उसकी तरफ जाने का साहस नहीं कर सका।
सफारी में शेरनी जेसिका ने 15 जनवरी को एक शावक को जन्म दिया था। उसकी आंखें भी खुल चुकी हैं। अभी शेरनी किसी को अपनी तरफ नहीं जाने दे रही है। अभी शेरनी किसी को भी शावक की तरफ नहीं जाने दे रही है। हर समय शावक को अपने पास ही रख रही है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि शावक नर है या मादा अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी कैमरे से उस पर पूरी निगाह रखी जा रही है। शेरनी एवं जेसिका दोनों स्वस्थ हैं।