{"_id":"5a8330c74f1c1b05738b72bb","slug":"131518547143-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब चार हजार ने छोड़ दी हाईस्कूल गणित की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब चार हजार ने छोड़ दी हाईस्कूल गणित की परीक्षा
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में जनपद के हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षार्थियों की परीक्षा छोड़ने की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की गणित एवं गणित सामान्य विषय की परीक्षा के अलावा इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान हाईस्कूल के करीब चार हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
हाईस्कूल गणित की परीक्षा 64केंद्रों पर हुई इनमें से 8183 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4217 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों की संख्या 3966 रही।
इसी प्रकार हाईस्कूल की ही प्रारंभिक गणित की परीक्षा में 1842 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 1660 ने परीक्षा दी जबकि 182 गैर हाजिर रहे।
सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट की हुई गृह विज्ञान की परीक्षा 29 केंद्रों पर हुई जिसमें पंजीकृत 1245 में से 1131 परीक्षाओं में शामिल हुए जबकि 114 गैर हाजिर रहे। इसी प्रकार इंटर की कृृषि विज्ञान वनस्पति की परीक्षा में पंजीकृत 620 परीक्षार्थियों में से 596 ने परीक्षा दी। शेष 24 अनुपस्थित रहे। हांलाकि किसी भी परीक्षार्थी के नकल करते पकड़े जाने की खबर नहीं मिली।