{"_id":"5a16fbc64f1c1ba7678bd663","slug":"131511455686-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल बांटना सभासद प्रत्याशियों को महंगा पड़ा, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल बांटना सभासद प्रत्याशियों को महंगा पड़ा, एफआईआर दर्ज
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
नगर पालिका परिषद जसवंतनगर में सभासद पद के दो प्रत्याशियों को कंबल बांटना महंगा पड़ गया। कंबल बांटने की सूचना पर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए गठित उड़नदस्ता प्रभारी एवं पुलिस ने छापा मारा। छापा पड़ते ही वहां भगदड़ मच गई। दोनों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है।
सभासद पद की निर्दलीय उम्मीदवार राधा देवी गुप्ता, लुधपुरा पश्चिमी वार्ड संख्या सात और मोहल्ला कैस्त वार्ड संख्या दो के सभासद पद प्रत्याशी प्रमोद कुमार गुप्ता के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व सीओ मोहन लाल ने बताया कि दोनों उम्मीदवारों और समर्थकों ने मोहल्ला लुधपुरा निक्का वाली गली में मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने का लालच में कंबल वितरण किए जाने की सूचना मिली। वे थाना प्रभारी जीवाराम यादव समेत पुलिस टीम सहित बुधवार देर रात मौके पर पहुंचे तो पड़ताल करने पर वितरण किये जा रहे चार कंबल बरामद किए गए। एसडीएम, सीओ समेत चुनाव उड़नदस्ता प्रभारी ने इन प्रत्याशी के निवास स्थानों पर भी छापेमारी की। इस मामले में पुलिस ने पालिका परिषद सभासद पद के दोनों उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन में कंबल, शोल, साड़ी या अन्य किसी प्रकार की वस्तु आदि भेंट नहीं करेगा। ऐसा करना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। अगर ऐसा करता पाया गया या सूचना पर पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- कंबल बांटने में दो सभासद प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज
- जसवंतनगर नगर पालिका परिषद का मामला