{"_id":"5ebd607f8ebc3ee5324204ca","slug":"13-sample-had-taklen-in-santoshpura-etawha-news-knp560110416","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषपुरा के 13 और लोगों के लर्ए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोषपुरा के 13 और लोगों के लर्ए गए सैंपल
विज्ञापन
फोटो संख्या 11: सफाईकर्मियों ने पीपीई किट पहनकर संतोषपुर के मुख्य रास्तों व गलियों की सफाई की
- फोटो : ETAWHA
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बृहस्पतिवार को उरैंग गांव के मजरे संतोषपुर के हर व्यक्ति की थर्मन स्क्रीनिंग की गई और 13 लोगों को सैंपल देने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
गांव को सील कर तीनों रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। सफाईकर्मियों ने पीपीई किट पहनकर मुख्य रास्ते और गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
संतोषपुर गांव का 59 वर्षीय श्रमिक बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह सोमवार को परिवार के आठ लोगों के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से लौटा था। थर्मन स्क्रीनिंग के समय संदिग्ध दिखने पर अधेड़ का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद बुधवार शाम उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया। परिवार के 10 सदस्यों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैंपल लिया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम इंद्रजीत सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. सतींद्र सिंह, बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय और अन्य कर्मी गांव पहुंचे।
डॉ. नीलिमा राजपूत ने टीम के साथ घर-घर जाकर गांव के 568 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। श्रमिक व उनके परिवार के संपर्क में आए 13 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन सभी के सैंपल भी जांच के लिए चिकित्सा विवि सैफई भेजे गए हैं।
एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत ने बताया कि गलियों और मुख्य मार्ग की सफाई कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव करा दिया गया है।
तहसीलदार गजराज सिंह ने बताया कि गांव में आने जाने के तीनों रास्तों पर बल्लियों का लगाकर सील कर दिया गया है। पुलिस का पहरा भी लगा दिया गया है। ग्रामीणों को गलियों में घूमने पर भी पाबंदी है।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से निकले सभी यात्रियों को 14 दिन के लिए घर में क्वारंटीन रहने के निर्देश हैं। इसके बावजूद अहमदाबाद से लौटा संतोषपुर गांव का वृद्ध घर से बाहर निकला।
उसने मंगलवार और बुधवार को उरैंग गांव के बाजार में खरीदारी की। निवाड़ीकला गांव स्थित पूर्वाचल बैंक और उसके एटीएम पर भी गया था। गांव के एक व्यक्ति की दाढ़ी भी बनाई थी।
नगला तुला में एक भाजपा नेता से मिलने उनके घर भी अधेड़ गया था। एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया की कोरोना पॉजिटिव की यात्रा इतिहास का पता किया जा रहा है। वह जिस जिस के संपर्क में आया उसकी जांच कराई जाएगी।