{"_id":"57e426aa4f1c1bb770a83571","slug":"13-nominations-for-14-positions-including-shivpal-and-sarla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल व सरला सहित 14 पदों के लिए हुए13 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल व सरला सहित 14 पदों के लिए हुए13 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
नामांकन करते राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति के डायरेक्टर पद के लिए गुरुवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं उनकी पत्नी सरला यादव सहित 14 लोगों ने नामांकन किया। समिति के जिले में कुल 14 डायरेक्टर के पद हैं। 13 पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन करने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जगत पाल सिंह की निगरानी में कराई गई।
नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सबसे पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव नामांकन करने पहुंची। उन्होंने सहकारी बैंक समिति के डायरेक्टर पद के लिए नामांकन किया। इसके बाद लगभग दोपहर 12 बजे शिवपाल सिंह यादव कचहरी रोड स्थित सहकारी बैंक में नामांकन किया।
इसी तरह विश्वनाथ सिंह, रविंद्र भटेले, चौधरी ज्ञान सिंह यादव, रोहित चौहान, इमरान अंसारी, विनीता, रामचरण, उमा सिंह यादव, दिलीप उर्फ हरीओम यादव सहित 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। शुक्रवार को नाम वापसी के साथ शाम नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। इसके बाद शनिवार को डायरेक्टर पद के लिए निर्वाचित हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
डायरेक्टर निर्वाचित होने के साथ ही 29 सितंबर को बैंक प्रबंध समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। अभी तक सहकारी बैंक प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर वर्ष 1988 से लगातार सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कायम हैं। माना जा रहा है इस बार भी वह एक बार फिर समिति के अध्यक्ष चुने जाएंगे।