{"_id":"5c421428bdec2211ac1adeb8","slug":"121547834408-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों पर वाहवाही लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों पर वाहवाही लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों की देशभक्ति से जुड़ी सुंदर प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय व नारायण कॉलेज के डायरेक्टर अंकित तिवारी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीओ सिटी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों व युवाओं की बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। अंकित तिवारी ने भी टीमों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में नेहरू युवा मंडल सराय दयानत, ताखा, इकदिल, भरथना आदि टीमों ने प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति पूर्ण गीतों पर दी गई प्रस्तुतियों को सबसे अधिक सराहना मिली।
शिक्षक प्रदीप मिश्रा, राजीव कुमार निर्णायक रहे। इस दौरान जिला युवा समंवयक अनबर वारसी व लेखाकार श्रवण कुमार बाथम, विजयशंकर चौधरी, सिद्धार्थ गुप्ता, सुशील सम्राट, आशुतोष आदि स्वयं सेवक मौजूद रहे। संचालन जयशिव मिश्रा ने किया।