{"_id":"5a24224d4f1c1b7a548c0d2b","slug":"121512317517-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजांची हुए एक साल का, सैफई में अखिलेश की मौजूदगी में मना जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजांची हुए एक साल का, सैफई में अखिलेश की मौजूदगी में मना जन्म दिन
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा ।
नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मे खजांची नाथ शनिवार को एक साल का हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूरे परिवार समेत खजांची को सैफई बुलाकर उसका जन्मदिन मनाया। खजांची के जन्मदिन का केक कटवाया। रविवार को सैफई में एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खजांची के परिजनों को गिफ्ट भेंट किए।
कानपुर देहात के सरदारपुर जोगी डेरा गांव निवासी सर्वेशा ने नोटबंदी के दौरान 2 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त लेने के लिए कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की लाइन में खड़ी थी। उसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जब तक लाइन में लगे लोग कुछ समझ पाते सर्वेशा की कोख से खजांची का जन्म हो गया। इस बात की जानकारी तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने खजांची की परवरिश के लिए लखनऊ बुलाकर सर्वेशा को दो लाख रुपये की चेक दी थी। इसके बाद भी वह खजांची को नहीं भूले। सैफई में खजांची और उसके परिवार वालों का मेडिकल कराया गया। इसके बाद शनिवार को सैफई में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान अखिलेश यादव ने खजांची और उसकी मां से मुलाकात की।
- एक साल के हुए खजांची नाथ
- सैफई में पूर्व सीएम अखिलेश की मौजूदगी में मना जन्म दिन
- नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्म हुआ था
फोटो नंबर 22- सैफई हवाई पट्टी पर खजांची नाथ का जन्म दिन मनाते पूर्व सीएम अखिलेश यादव