{"_id":"626ec8a8cf267d6b4a32c26a","slug":"1200-rupees-annual-cash-back-on-doing-200-transactions-etawah-news-knp694399573","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 ट्रांजेक्शन करने पर मिलेगा 1200 रुपये सालाना केश बैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 ट्रांजेक्शन करने पर मिलेगा 1200 रुपये सालाना केश बैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन में मिलेगा 100 रुपये कैशबैक
प्रत्येक महीने कम से कम 200 ट्रांजेक्शन करने होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को हर महीने 200 ग्राहकों से डिजिटल पेमेंट लेने पर 100 रुपये और वर्ष में 1200 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। यह घोषणा छोटे कारोबार में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
इटावा नगर में 6988 स्ट्रीट वेडर्स पंजीकृत हैं। इनमें 2300 वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल चुका है। इन दुकानदारों के यहां ज्यादातर लेनदेन नगद में ही होता है। अब इन वेंडर्स को डिजिटल लेन से जोड़ना है। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि इसमें पीएम स्वनिधि योजना के स्ट्रीट वैंडर्स छोटे से छोटा लेन देन कर सकते हैं।
ऐसे काम करेगा डिजिटल लेनदेन
पीएम स्वनिधि योजना में बैंक से जब लोन मिलता है उसकी समय वेंडर्स को एक क्यू आर कोड बैंक प्रदान करता है। इसी क्यूआर कोड को स्कैन करके लेनदेन करना होता है। इससे उन्हें बैठे बैठाए 100 रुपये हर महीने कैशबैक मिलेगा। उनका खाता भी संचालित बना रहेगा।