{"_id":"5f15ce568ebc3e63906f1765","slug":"12-found-corona-infected-including-saifai-s-lt-etawha-news-knp5722981177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई के एलटी समेत 12 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई के एलटी समेत 12 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में रोजाना मिल रहे कोरोना से संक्रमित केसों के क्रम में सोमवार को एक 80 वर्षीय महिला समेत 12 संक्रमित मिले हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 499 हो गई है। इनमें 355 ठीक हो चुके हैं। 124 सक्रिय केस हैं, जबकि 20 की मौत हो चुकी है।
सोमवार को संक्रमित मिले मरीजों में सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय का 40 वर्षीय लैब टेक्नीशियन, जसवंतनगर के कोठी कैस्त निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति है जिनके परिवार के दो सदस्य रविवार को पॉजिटिव मिले थे।
एक अन्य शहर के मोहल्ला मड़ैया ख्यालीराम निवासी 80 वर्षीय वृद्धा है। वृद्ध ने सांस लेने में दिक्कत और बुखार की वजह से जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से सोमवार की सुबह जांच करवाई थी।
दोपहर में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में देर शाम नौ और कोरोना संक्रमित मिले। सीडीओ राजा गणपति आर ने इसकी पुष्टि की।
बताया की इनमें शहर के दो पक्का बाग, एक पुलिस लाइन फायर स्टेशन, एक शहर कर विजय नगर, एक खुडिसर बसरेहर, एक सीएचसी सरसई नावर, दो कटरा खूबचंद्र जसवंतनगर,
एक भरथना के कंधेसी पचार तथा एक दरभंगा बिहार का व्यक्ति है जिसकी दुर्घटना की वजह से कोरोना जांच होने पर पॉजिटिव आया है।
जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं तथा ऑपरेशन कराने वाली या आपात स्थिति में ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच की जाती है।
12 जून से ट्रूनेट मशीन से शुरू हुई कोरोना की जांच के 39 वें दिन पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
12 जून से लेकर 19 जुलाई तक 396 जांच ट्रूनेट मशीन से हुई सभी निगेटिव आईं। 39 वें दिन की जांच रिपोर्ट 80 वर्षीय वृद्धा की आई जिसे बुखार तथा सांस लेने की वजह से जिला अस्पताल लाया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।