{"_id":"6af5f5a875b8eeebb3015d7f","slug":"12-auspicious-dates-in-november-december-over-a-thousand-weddings-expected-etawah-news-c-216-1-etw1004-152975-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नवंबर-दिसंबर में 12 शुभ मुहूर्त, एक हजार से अधिक शादियों का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नवंबर-दिसंबर में 12 शुभ मुहूर्त, एक हजार से अधिक शादियों का अनुमान
Thu, 12 Nov 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
इटावा। दिवाली के बाद अब सहालग का सीजन कारोबारियों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। नवंबर और दिसंबर में विवाह के 12 शुभ मुहूर्त हैं। इन तारीखों में जिले में एक हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। शादियों को लेकर होटल, मैरिज लॉन, गेस्ट हाउस और रिसॉर्ट की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है।
शादी समारोहों के लिए इस बार मैरिज लॉन लोगों की पहली पसंद हैं। कैटरिंग संचालकों के पास औसतन 200 से 350 मेहमानों के लिए बुकिंग कराई जा रही है। नवंबर में 21, 24, 25, 26 और 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को शादियां होंगी। सहालग के चलते ऑटोमोबाइल, मेवा, टेंट, किराना और सोना-चांदी के कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।
आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे ने बताया कि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु का विधिवत पूजन कर उन्हें योगनिद्रा से जगाया जाएगा। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश समेत अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा।