फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 12 Feb 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के तहत इटावा भरथना रोड पर एसएवी इंटर कॉलेज के सामने सड़क पार करते समय किसी वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुरा निवासी किशोर कुमार (35) राम औतार का भरथना में जवाहर रोड पर एसएवी इंटर कालेज के सामने मकान है। वह परिवार के साथ उसी मकान में रहता है। रविवार की देर शाम वह किसी काम से घर से निकला था। जब रोड पार करने लगा तभी तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक अपने वाहन को भगा ले गया। जानकारी होने पर परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किशोर कुमार को जिला अस्पताल लाने लगे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। किशोर कुमार की मौत होने की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिवार में पिता के अलावा पत्नी पुष्पा व सात साल का पुत्र कृष्णा उर्फ कन्हैया है। वह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed