{"_id":"59bace704f1c1b7d688b4a33","slug":"11505414768-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमयू के ड्राईवर के चोट लगने से यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमयू के ड्राईवर के चोट लगने से यात्रियों में मचा हड़कंप
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जसवंतनगर।
कानपुर की ओर से आ रही ईएमयू पैसेंजर का ड्राइवर अचानक पत्थर लगने से घायल हो गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि स्टेशन मास्टर ने बताया कि यह घटना खिड़की से चोट लगने से हुई है।
गुरुवार को कानपुर से आगरा जा रही 64155 पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 12:02 बजे स्टेशन पहुंच गई। एक मिनट रुककर चलने वाली ट्रेन करीब 15 मिनट बीतने पर नहीं चली तो यात्री कारण जानने के लिए उतर पड़े। पता चला कि गाड़ी का चालक अशोक गौतम चोटिल हो गया। उसके इलाज के कारण 17 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन 12:19 बजे रवाना हुई। यात्रियों के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा फेंका गया पत्थर अचानक ट्रेन ड्राइवर के चेहरे पर आंख के नीचे लग गया था। जिससे उसे चोट लग गई थी। स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर की मरहम-पट्टी करवाकर ट्रेन को रवाना कर दिया। स्टेशन मास्टर नागेन्द्र यादव ने बताया कि इंजन की खिड़की का गेट बंद करते समय पत्ती लग जाने से ड्राइवर अशोक गौतम को चोट आ गई थी। ड्राइवर का इलाज कराकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
- ईएमयू के ड्राईवर को चोट लगने से मचा हड़कंप
- स्टेशन मास्टर ने मरहम-पट्टी कराकर किया रवाना