फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ईएमयू के ड्राईवर के चोट लगने से यात्रियों में मचा हड़कंप

ईएमयू के ड्राईवर के चोट लगने से यात्रियों में मचा हड़कंप

Fri, 15 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
ईएमयू के ड्राईवर के चोट लगने से यात्रियों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर।
कानपुर की ओर से आ रही ईएमयू पैसेंजर का ड्राइवर अचानक पत्थर लगने से घायल हो गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि स्टेशन मास्टर ने बताया कि यह घटना खिड़की से चोट लगने से हुई है।

गुरुवार को कानपुर से आगरा जा रही 64155 पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 12:02 बजे स्टेशन पहुंच गई। एक मिनट रुककर चलने वाली ट्रेन करीब 15 मिनट बीतने पर नहीं चली तो यात्री कारण जानने के लिए उतर पड़े। पता चला कि गाड़ी का चालक अशोक गौतम चोटिल हो गया। उसके इलाज के कारण 17 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन 12:19 बजे रवाना हुई। यात्रियों के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा फेंका गया पत्थर अचानक ट्रेन ड्राइवर के चेहरे पर आंख के नीचे लग गया था। जिससे उसे चोट लग गई थी। स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर की मरहम-पट्टी करवाकर ट्रेन को रवाना कर दिया। स्टेशन मास्टर नागेन्द्र यादव ने बताया कि इंजन की खिड़की का गेट बंद करते समय पत्ती लग जाने से ड्राइवर अशोक गौतम को चोट आ गई थी। ड्राइवर का इलाज कराकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


- ईएमयू के ड्राईवर को चोट लगने से मचा हड़कंप
- स्टेशन मास्टर ने मरहम-पट्टी कराकर किया रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed