{"_id":"5c645e1ebdec22499d272570","slug":"111550081566-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास सूची में घोटाला को लेकर भूख हड़ताल का तीसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास सूची में घोटाला को लेकर भूख हड़ताल का तीसरा दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रधानमंत्री आवास सूची में घोटाले का आरोप लगाते हुए सामाजिक उत्थान जनसेवा समिति बसरेहर के पदाधिकारियों की कचहरी में भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
भाजपा नेता विकास भदौरिया ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से आवास के लिए आवेदन ऑनलाइन कराने को कहा। समिति की ओर से विराट ने प्रशासन से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास किस पात्रता के आधार पर दिए जाते हैं। पात्रता का बॉयलाज संस्था को प्राप्त कराया जाए। 80 से 100 प्रतिशत के बीच पात्र दिव्यांगों से बैटरी चालित रिक्शा उपलब्ध कराया जाए। जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराया गया है उन सभी लोगों की प्रमाणित सूची संस्था को प्राप्त कराई जाए, जिससे कोई समस्या न हो। तीसरे दिन भूख हड़ताल पर पातीराम व दिगंबर पाल बैठे रहे। इनके अलावा धरने पर अंगूरी देवी,शांती देवी के अलावा सुबोध कुमार, लाल बहादुर,श्याम सिंह,सुरेश, संतोष कुमार आदि बैठे रहे।