फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दुर्घटना होने के बाद बस छोड़कर भागा चालक गिरफ्तार

दुर्घटना होने के बाद बस छोड़कर भागा चालक गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना होने के बाद बस छोड़कर भागा चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकरनगर।
कैरियर प्वाइंट पब्लिक स्कूल के बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को बस दुर्घटना के बाद चकरनगर पुलिस ने सभी विद्यालय संचालकों से कहा कि स्कूली वाहनों की फिटनेस सहित सभी मानकों का पालन करें। अन्यथा कड़ी कारईवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार को नगला चौप के पास स्कूल बस पेड़ से टकरा गई थी। बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया था। इस हादसे में चार बच्चे घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से बच्चों को सीएचसी भेजा था। थानाध्यक्ष चकरनगर अनूप तिवारी ने बताया कि शनिवार को बच्चों को घर छोड़ने जा रहे चालक महेंद्रपाल सिंह निवासी बंसरी थाना बिठौली ने लापरवाही से बस चलाई। जिस कारण बस सड़क किनारेपेड़ से टकरा गई थी। बस टकराने के बाद चालक ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बजाय खुद भाग निकला। चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज उसे कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


- बस छोड़कर भागा चालक गिरफ्तार
- स्कूली बस पेड़ से टकराने से चार बच्चे घायल हुए थे



फॉलोअप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed