{"_id":"59569b514f1c1b423b8b4815","slug":"101498848081-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेट लतीफ हुए तो छुट्टी पर चलेगी कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेट लतीफ हुए तो छुट्टी पर चलेगी कैंची
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
नए शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षकों को सुबह 7:30 बजे तक विद्यालय पहुंचना जरूरी होगा। अब बायोमीट्रिक मशीन में उनकी हाजिरी दर्ज होगी। लेट होने पर संबंधित स्टाफ की छुट्टी काटी जाएगी। यह व्यवस्था जिले के सभी सरकारी और वित्त पोषित मान्यता प्राप्त कालेजों में हो गई है।
मनमर्जी से स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों को इस शैक्षिक सत्र में अपनी आदतें सुधारनी पड़ेगी। गर्मी की छुट्टियों में जिले के सरकारी और वित्त पोषित मान्यता प्राप्त कालेजों में बायोमीट्रिक मशीनें लगवाई जा चुकी हैं।
पहली जुलाई से माध्यमिक स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का है। तीन दिनों तक समय से न पहुंचने पर स्टाफ की एक आकस्मिक अवकाश(सीएल) कट जाएगी। साल भर में कुल 14 सीएल मिलती हैं। यदि सीएल बाकी नहीं होगी तो वेतन काटा जाएगा। यही नहीं वेतन बिल पास कराने में भी बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रिंट आउट लगाना अनिवार्य होगा। अन्यथा संबंधित प्रधानाचार्य/प्रबंधक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे भी लगे
माध्यमिक स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ताकि विद्यालय अवधि में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। प्रधानाचार्य अपने कक्ष से ही इनपर नजर रखेंगे।
- प्रबंधकों की रुकेगी मनमानी
बायोमीट्रिक उपस्थिति से एक तरफ शिक्षक समय से स्कूल पहुंचेंगे तो दूसरी तरफ कालेज मैनेजमेंट की मनमानी पर भी लगाम लगेगी। दरअसल इस प्रकार की शिकायतें भी मिलती रही हैं कि प्रबंध तंत्र उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में रख लेते हैं और फिर जिस कर्मचारी को पीड़ित करना होता है, उसे हस्ताक्षर नहीं करने देते हैं।
- सभी विद्यालयों में हुई व्यवस्था
डीआईओएस देवेंद्र प्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 21 राजकीय कालेज एवं 54 वित्त पोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन और 15 वित्त पोषित कालेजों को छोड़कर सभी में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 208 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त कालेजों में से 21 में बायोमेट्रिक मशीन व सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि सप्ताह भर में बायोमीट्रिक मशीन व सीसीटीवी कैमरे स्थापित करा लें।
डीआईओएस दफ्तर में अनुमति लेकर आएं
नये शैक्षिक सत्र में कुछ और कड़े नियम लागू होंगे। यदि कोई शिक्षक आदि स्टाफ कालेज समय में डीआईओएस दफ्तर पहुंचेगा। तो उसके लिए प्रधानाचार्य/प्रबंधक की मंजूरी अनिवार्य होगी। साथ ही मूवमेंट रजिस्टर में भी इसका उल्लेख करना होगा।
- बायोमीट्रिक हाजिरी से होगा नए शैक्षिक सत्र का आगाज, वेतन बिल भी बायोमीट्रिक प्रिंट आउट के साथ होगा पास