फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   100 players showed their skills in Taekwondo

Etawah News: ताइक्वांडो में 100 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Sun, 08 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 08 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
100 players showed their skills in Taekwondo
फोटो 24:::अतिथियों के समक्ष माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन



- ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया प्रतियोगिता का आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत जनपदीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता का संयोजन बौद्ध विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शनिवार को किया गया। जिला ताइक्वोंडो संघ के विशेष सहयोग से प्रबंधित किया गया। शुभारंभ डीआईओएस मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। ताइक्वांडो संघ के सचिव हिमांशु यादव ने बैज अलंकृत कर अतिथि का स्वागत किया। वहीं कोषाध्यक्ष नबीला ने गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

बौद्ध विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलरत्न शाक्य ने उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ताइक्वोंडो संघ के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णयन मंडल में श्यामजी सक्सेना, मो. रजिन हैदर, अनुभूति भदौरिया, अनिल कुमार बाथम, अभिनव मिश्रा ने अपनी योग्य भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव ने जानकारी दी कि विभिन्न वर्ग से 18 बालकों तथा 11 बालिकाओं का चयन कानपुर मंडल प्रतियोगता के लिए किया गया है। इसमें अंडर 14 के आयु वर्ग की महिला और पुरुष वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में डीपीएस से आयुष सिंह तथा सिद्धि त्रिपाठी, सुदीति ग्लोबल एकेडमी से श्रद्धा गोयल, स्प्रिंडल पब्लिक स्कूल से प्रियदर्शन शाक्य तथा कार्तिक, ज्ञान स्थली एकेडमी से खुशी, नारायण कॉलेज से रुद्रप्रताप, लिटिल रोज से पलक पाल, आर्मी पब्लिक स्कूल से तृषा सिंह, संत मेरी इंटर कॉलेज से अदम्य अनुराग, चिल्ड्रंस एकेडमी से रुद्र प्रताप, माउंट लिटेरा जी स्कूल से वंश वर्मा का चयन हुआ।

वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में महिला और पुरुष की विभिन्न भार श्रेणियों में माउंट लिटरा जी स्कूल से जैस्मिन चौहान, आराध्या चौहान तथा शौर्य सिंह, सेवन हिल्स इंटर कॉलेज से वैष्णवी द्विवेदी, वैष्णवी वर्मा, दिल्ली पब्लिक स्कूल से गरिमा वर्मा, अक्षय प्रताप सिंह यादव, शिवांग माधव द्विवेदी, संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल से आराध्या सिंह, रितिक कुमार तथा प्रत्युष चौधरी, इटावा पब्लिक स्कूल से अभिनव कुशवाहा, ज्ञान स्थली एकेडमी से ध्रुव शर्मा, जी. सी. जीनियस एकेडमी से विशाल सिंह, सुदिति ग्लोबल एकेडमी से आयुष सिंह का चयन हुआ। अंडर 19 आयु वर्ग से महिला और पुरुष की विभिन्न भार वर्ग से एससीएम इंटर कॉलेज इटावा से अनिल कुमार बाथम तथा नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स से अमिताभ तिवारी का चयन हुआ। यह खिलाड़ी हिमांशु यादव तथा नबीला के नेतृत्व में 20 अक्तूबर को कानपुर मंडल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed