{"_id":"618ebd2827832644fc7d783a","slug":"10-year-old-ayush-from-etawah-did-wonders-in-state-level-taekwondo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से उबरने के एक हफ्ते बाद जीता गोल्ड: इटावा के 10 साल के आयुष ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से उबरने के एक हफ्ते बाद जीता गोल्ड: इटावा के 10 साल के आयुष ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में किया कमाल
Sat, 13 Nov 2021 10:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है...इन पंक्तियों को सच साबित किया है दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा के कक्षा पांच के छात्र आयुष सिंह ने। पिछले माह उसे डेंगू हो गया था। ठीक होने के बाद महज एक सप्ताह में ही आयुष ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में न सिर्फ भाग लिया, बल्कि स्वर्ण पदक भी जीता।
शहर के विनीत विहार कालोनी निवासी यशपाल सिंह मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट हैं। इस समय वह मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक अस्पताल में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी पिंकी महेवा ब्लॉक के घुघसीना प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका हैं। दोनों का बेटा बेटा आयुष (10) जिले के डीपीएस स्कूल में पढ़ता है।
मां पिंकी ने बताया कि आयुष लखनऊ से पहले बिजनौर, मेरठ और जयपुर राजस्थान में आयोजित हो चुकीं नेशनल व यूपी स्टेट लेवल की ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। आयुष ने बिजनौर में सिल्वर और जयपुर में कॉस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में आयोजित ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2021 में 34 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। 29 से 31 अक्टूबर में आयोजित इस चैपियनशिप में प्रदेशभर के तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
पिंकी ने बताया कि आयुष आगामी प्रतिस्पर्धाओं में राज्य, राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय, देश, राज्य व अपने जिले का नाम रोशन करना चाहता है। आयुष की इस साहसिक उपलब्धि पर डीपीएस की प्रधानाचार्य भावना सिंह, चेयरमैन विवेक यादव और स्कूल के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने बधाई दी।