{"_id":"6adb9c0c7c3514f1a806690e","slug":"10-patients-tested-positive-for-dengue-and-three-for-typhoid-etawah-news-c-216-1-etw1005-151943-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डेंगू के 10 व टाइफाइड के तीन मरीज पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डेंगू के 10 व टाइफाइड के तीन मरीज पॉजिटिव मिले
Fri, 23 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में लगातार डेंगू के मामले में बढ़ रहे हैं। इसमें बच्चे, बड़े व वृद्ध डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 173 मरीजों में डॉक्टर ने डेंगू, टाइफाइड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 36 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
इसमें पांच भर्ती मरीज व पांच ओपीडी में डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह 71 मरीजों की टाइफाइड की जांच की गई। इसमें तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए जबकि 63 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई, जिसमें कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। इसमें डेंगू मिले पांच मरीजों का जिला अस्पताल में पहले से इलाज चल रहा था।
सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि डेंगू के लक्षण दिखने पर उनकी जब जांच की गई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। सभी मरीजों का डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है। (संवाद)