{"_id":"584456c74f1c1b0e2fa864f1","slug":"1-lac-people-will-soon-get-rashan-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख पात्रों को जल्द मिलेंगे राशन कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख पात्रों को जल्द मिलेंगे राशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग के दफ्तर में रखे राशनकार्ड कवर के बंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे एक लाख पात्रों के लिए अच्छी खबर है। सीएम की फोटो वाले एक लाख कवर जिले को प्राप्त हो गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि दिसंबर के मध्य तक उपलब्ध कवर के सापेक्ष राशनकार्ड वितरित करा दिए जाएंगे। हालांकि अब भी करीब 35 हजार अंत्योदय श्रेणी के पात्र परिवारों को राशनकार्ड कवर आने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जिले में करीब 2.78 लाख परिवारों को अंत्योदय और पात्र गृहस्थियों की श्रेणियों में बांट कर सस्ती दरों पर गेहूं व चावल मुहैया कराया जा रहा है। इन्हें ये खाद्यान्न पात्रों की ऑनलाइन सूची से डाउनलोड पर्ची पर दिया जा रहा था। लेकिन अब सरकार ने इन पात्र परिवारों को राशनकार्ड मुहैया कराना शुरू कर दिया है। जिले में करीब 2.66 लाख पात्र परिवारों के राशनकार्ड भी कर्मचारी कल्याण निगम से पूर्ति विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। लेकिन इनके वितरण में शासन की शर्त ये है कि ये कार्ड मुख्यमंत्री की तस्वीर लगे कवर के साथ ही वितरित होंगे। पहले दौर में प्राप्त 2.66 लाख राशनकार्डों में सवा लाख कवर उपलब्ध हुए। शेष करीब सवा लाख से अधिक पात्र परिवारों को कवर आने का इंतजार था। विभाग ने शेष कवर फरवरी में मिलने की बात कही थी। इससे कार्ड से वंचित पात्र परिवारों में निराशा थी। अब निगम ने करीब एक लाख कवर और उपलब्ध करा दिए हैं। कलक्ट्रेट स्थित आपूर्ति विभाग के दफ्तर में इन दिनाें राशनकार्डों को तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत और फिर दुकानवार लगाने का काम जोर शोर से चल रहा है। हालांकि इसके बाद भी अंत्योदय श्रेणी के शतप्रतिशत पात्रों को कार्ड मुहैया नहीं हो पाएंगेे। जिले में कुल करीब 46 हजार अंत्योदय श्रेणी के पात्र हैं। जिनमें से 10 हजार परिवारों को ही राशनकार्ड उपलब्ध हो सके हैं। शेष 35 हजार अंत्योदय पात्रों को कवर आने का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन