फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1 crore development work approval

एक करोड़ के विकास कार्य मंजूर

Tue, 20 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 20 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
1 crore development work approval
बैठक को संबोधित करतीं ब्लाक प्रमुख प्रभा मुकेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विकास खंड चकरनगर के ऑडीटोरियम में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख प्रभा मुकेश सिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें नए निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिसे मंजूरी दी गई। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि बिना भेदभाव क्षेत्र में विकास कराया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक में जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन अनुराग बाजपेई ने कहा कि पात्राें को शौचालय बनाने के लिए  12 हजार का अनुदान तीन किस्तों में दिया जाएगा। शर्त ये होगी कि शौचालय बनने के बाद उसका उपयोग होना चाहिए। खेलो इंडिया योजना की जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने दी। एडीओ समाज कल्याण देवेंद्र किशोर ने सदन में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, समाजवादी पेंशन एवं अन्य जानकारी दी। एडीओ आईएसवीआरआर यादव ने मनरेगा, स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताया। एडीओ पंचायत ने पंचायत से संबंधित योजनाओं का उल्लेख किया। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह राजावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव बहादुर सिंह ने भी विकास संबंधी चर्चा की। खंड विकास अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन

 
 प्रस्तावित प्रमुख कार्य
- कंधेसी की गढ़िया से बजरंगबली मंदिर तक 2 किमी सड़क
- बंसरी मोड़ से कालापाथर संपर्क मार्ग 2 किमी
- कुड़रा मंदिर से खोड़न तक मार्ग बनेगा
- रामफल की गढ़िया से तेलियन खोड़न तक मार्ग बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed