फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1.40 loss of clothes factory fire

बसरेहर थाने के सामने रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में आग लगी, 1.40 करोड़ का नुकसान

Thu, 22 Apr 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
1.40 loss of clothes factory fire
फोटो संख्या 14- बसरेहर में सिलाई की फेक्ट्री में लगी आग के बाद जली मशीनें - फोटो : ETAWHA
थाने से सामने स्थित रेडीमेड कपड़े के कारखाने में बुधवार आग लगने से करीब 1.40 करोड़ का कपड़ा, फर्नीचर आदि जल गया।
विज्ञापन

कारखाने मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया तारों में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है।
नगला गेड़ निवासी सुनील कुमार रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं। बसरेहर थाने के सामने उनका कारखाना है। छोटा भाई अनिल कुमार कारखाने की ऊपरी मंजिल में परिवार के साथ रहता है। बुधवार देर शाम कारखाने बंद कर सुनील घर गए थे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे छोटे अनिल ने फोन उन्हें बताया कि कारखाने के अंदर से धुआं व लपटें निकल रहीं हैं। फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ सुनील परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस और फायरब्रिगेड कर्मी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। सुनील ने बताया कि आग से करीब एक करोड़ रुपये का रॉ मैटेरियल, 25 लाख रुपये मशीनें, दो लाख का जनरेटर और 10 लाख कीमत के अन्य सामान समेत करीब एक करोड़ 40 लाख का नुकसान हुआ है।
सुनील ने कहा कि आग लगने की वजह समझ में नहीं आ रही है। सीएफओ तबारक हुसैन ने कहा कि आग लगने की वजह पता नहीं चली है। शार्ट सर्किट या तारों की स्पार्किग से आग लगने आशंका है।
कारखाने के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि धुआं निकलने के कुछ समय पहले बिजली की आंख मिचौली चल रही थी। कभी बिजली आ रही थी, तो कभी जा रही थी। उसी दौरान कारखाने के अंदर से धमाके की आवाज आई थी। आवाज शार्ट सर्किट की हो सकती है।

कारखाने की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले अनिल ने धुआं निकलता देख परिवार लोगों की सूचना देना में लग गए। इस बीच आग ने कपड़ों व अन्य रॉ मैटेरियल को चपेट में ले लिया और लपटें उठने लगीं। इससे अनिल ऊपर ही फंस गए। फायर कर्मियों ने रस्सी के सहारे उन्हें ऊपरी मंजिल से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed