किशोरी से रेप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में किशोरी से रेप के बाद राजीनामा नहीं करने पर पीड़िता की मां पर किए गए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मीडिया में ये खबर आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।
पुलिस ने मामले के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अभी फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर दो दिन में आरोपी ने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।
पूरा मामला 15 मई का है जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से बलात्कार हुआ था। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को बसंत लाल यादव को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। इसके बाद से आरोपी के परिजन पीड़ित पक्ष पर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे।
तीसरे आरोपी की तलाश तेज
पीड़ित की मां ने जब राजीनामा करने से इनकार कर दिया तो 25 मई को आरोपी के पिता बसंत लाल यादव ने अपने भतीजे और बेटा के साथ मिलकर पीड़ित के मां पर कातिलाना हमला बोल दिया। तीन दिन तक जिला अस्पताल में रहने के बाद भी जब कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ शनिवार को उसके भतीजे राहुल यादव उर्फ पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने राहुल को भी जेल भेज दिया।
अब पुलिस को इस पूरी घटना के तीसरे आरोपी मुनेश यादव की तलाश है। थाना प्रभारी सिविल लाइन जसवीर सिंह ने बताया कि अगर तीसरे आरोपी ने सरेंडर नहीं किया तो प्रशासन कुर्की की कार्रवाई को अमल में लाएगा।