फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Zilla Panchayat members 113 candidates in the fray

जिला पंचायत सदस्य के 113 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Sat, 10 Oct 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 10 Oct 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
 Zilla Panchayat members 113 candidates in the fray
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को नाम वापसी के दिन ब्लॉक कार्यालय पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की लाइन लगी रही। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के दो उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने पर अब चुनाव मैदान में 113 प्रत्याशी हैं। वहीं बीडीसी पद पर नाम वापस लेने पर और कोई दूसरा उम्मीदवार न होने से दो महिलाओं का बीडीसी बनना तय है। जलेसर में बीडीसी पद पर 476 व अवागढ़ में 466 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों जनपद में पंचायत चुनाव का खुमार सभी पर छाया हुआ है। पहले व दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के बाद तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया का भी कार्य पूरा हो गया। मुख्य विकास अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के पांच वार्डों के लिए 116 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान एक नामांकन पत्र निरस्त हो गया तथा दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब मैदान में 113 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन

जलेसर में बीडीसी पद के लिए खड़े हुए उम्मीदवारों में से 38 ने नाम वापस ले लिया है। बता दें कि यहां 532 लोगों ने नामांकन किया था। जांच में 18 नामांकन निरस्त हो गए। 514 प्रत्याशी बचे। इनमें से 38 ने नाम वापस ले लिया अब मैदान में 476 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अवागढ़ क्षेत्र में 528 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान 18 नामांकन पत्र निरस्त हो गए तथा 44 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब मैदान में 466 प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक वार्ड संख्या छह में 12 प्रत्याशी, वहीं 18, 34, 35 व 50 चार वार्डों में सबसे कम दो-दो प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 38 से महिला प्रत्याशी संतोष तिवारी पत्नी उमेश तिवारी गांव पुन्हैरा का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। क्योंकि इस वार्ड से खड़े प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लेने पर अब दूसरा कोई प्रत्याशी नहीं है। इस मौके पर एसडीएम संदीप गुप्ता, आरओ शिवबालक राम, तहसीलदार संजीव ओझा आदि थे।
---
घुंघट की ओट में ही लिया चुनाव चिन्ह
जलेसर। एक ओर तो आधी आबादी अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रही है। सरकार ने महिलाओं को आरक्षण भी प्रदान किया और चुनावी समय में भी मैदान में हैं महिला प्रत्याशी। शनिवार ेदोपहर को जब चुनाव चिन्ह आवंटित हो रहे थे तब महिला प्रत्याशी अपना घूंघट हटाने को तैयार नहीं थीं। घूंघट में ही रहकर उन्होंने चुनाव चिन्ह प्राप्त किया।

---
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता का बीडीसी बनना तय
जलेसर। क्षेत्र पंचायत चुनावों में नामांकन वापसी के दिन शनिवार को वार्ड नंबर 43 से से खड़े हुए आठ प्रत्याशियों में से सात लोगों द्वारा नाम वापस ले लेने पर अब पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव पत्नी वीरेश यादव निवासी गांव रनोसा का बीडीसी बनना तय है। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजकुमार यादव, अवधेश यादव, वीरेश यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed