फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yuvak ko goli mar di

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को मारी गोली

Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
yuvak ko goli mar di
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक युवक को गोली मार दी गई। गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घायल ने अपने रिश्तेदार पर ही प्रेम प्रसंग के चलते जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला सूखा निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र सूबेदार सिंह को गांव भुरगवां के पास बुधवार की शाम गोली मार दी गई। युवक ने अपने ही फोन से पुलिस को गोली मारने की बात बताई। घायल इंद्रपाल का आरोप है कि वह अपने रिश्तेदार की एक युवती से प्रेम करता है। वह दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं हैं। इसको लेकर कई बार धमकियां भी दी जा चुकी है। बुधवार को जान से मारने की नियत से गोली मार दी गई। घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची और परिजनों को वारदात की खबर दी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां पर परिजन भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने का हवाला देते हुए घायल को आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

युवक को गोली लगी है, युवक अपनी रिश्तेदारी में युवती से प्रेम प्रसंग होने की बात कह रहा है। इसी को लेकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed