{"_id":"6a2d98d3ba45b0305106c7e5","slug":"youths-last-rites-performed-in-ancestral-village-madhupuri-etah-news-c-174-1-sagr1036-161100-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पैतृक गांव मधुपुरी में किया युवक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पैतृक गांव मधुपुरी में किया युवक का अंतिम संस्कार
Sat, 13 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद हरदोई में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी इलाबांस निवासी युवक की मौत के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद घर में मातम छाया है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी इलाबांस निवासी 38 वर्षीय शिवओम उर्फ शुभम मिनी ट्रक पर खलासी थे। बृहस्पतिवार रात को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से मैनपुरी लौटते समय जनपद हरदोई के थाना कासिमपुर क्षेत्र में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिवओम की मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव मधुपुरी पहुंचा वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारी हुई। तभी मायके पक्ष से आए लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। बताया कि कुछ दिन पहले बाहन चालक से विवाद हुआ था। घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। बाद में बातचीत के बाद शनिवार सुबह शिवओम के शव का अंतिम संस्कार किया गया।