फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth shot dead in Jlesr

जलेसर में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 07 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 07 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में महिला से होली खेलने की मना करने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर युवक को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक जाम लगाकर विरोध जताया। एसएसपी के आश्वासन पर मृतक के परिवारीजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन



कसबा स्थित मोहल्ला महावीरगंज निवासी बुलबुल और विनीत नशे में धुत होकर मोहल्ले के तोताराम लोधी की पत्नी से होली खेलने का प्रयास कर रहे थे। महिला के मना करने पर बुलबुल आदि ने तोताराम आदि की पिटाई कर दी। तोताराम के चाचा पूरन सिंह ने बीचबचाव का प्रयास किया। मगर विनीत ने छत पर चढ़कर अपनी मां के नाम की लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली पूरन को जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने शव को मुख्य मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। हत्यारोपियों की तत्काल गिरफतारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी विरोध झेलना पड़ा। कोतवाली पुलिस को मृतक के परिवारीजनों व अन्य लोगों ने लौटने को मजबूर कर दिया। सूचना पर सर्किल एवं अन्य थानों का फोर्स भी पहुंच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसके वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय, पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, भाजपा नेता रामजीलाल राजपूत, सोनपाल राजपूत आदि भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी के आश्वासन एवं नेताओं के प्रयासों के बाद माने परिवारीजनों ने जाम खोला। मृतक पूरन के पुत्र पीतंबर ने उर्मिला देवी, बुलबुल उर्फ मनोज एवं विनीत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने उर्मिला को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed