{"_id":"6ab894630d454413910e0cf1","slug":"youth-shoots-himself-in-room-and-dies-in-etah-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा न्यूज: कमरे में युवक ने खुद को मारी गोली, माैत से परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा न्यूज: कमरे में युवक ने खुद को मारी गोली, माैत से परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 27 Sep 2026 09:28 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:28 AM IST
सार
एटा में युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थिति में हुई घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा शहर के मोहल्ला नई बस्ती स्वर्णपुरी निवासी आदित्य (23) पुत्र करु ने शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ युवक को आननफानन परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में गोली मारी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में गोली मारी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।