{"_id":"6328af2b08030a785c63c91a","slug":"youth-killed-by-shooting-inside-the-house-etah-news-agr547405966","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में युवक की हत्या: दिल्ली में हुआ था झगड़ा, पीछा करते हुए आए आरोपी, घर में घुसकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में युवक की हत्या: दिल्ली में हुआ था झगड़ा, पीछा करते हुए आए आरोपी, घर में घुसकर मारी गोली
Tue, 20 Sep 2022 10:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:20 AM IST
सार
गांव पिपहरा का रहने वाला युवक दिल्ली में नौकरी करता था। वहां उसका साथ में काम करने वालों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उक्त लोगों ने ही उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पिपहरा में सोमवार शाम घर में घुसकर चार आरोपियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके सीन में लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव के साथ आई छबीना ने बताया कि उसका 21 वर्षीय भाई ओमवीर सिंह दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। गांव के तीन लोग और पड़ोसी गांव नगला डांडा का एक व्यक्ति भी साथ में ही नौकरी करते हैं। रविवार रात को इन लोगों का भाई से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
छबीना ने बताया कि कोई रंजिश नहीं थी, दिल्ली में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच दिल्ली में झगड़ा हुआ था। सोमवार को लौटकर आए तो यहां भी झगड़ा हुआ, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बताए गए सभी आरोपी गांव से फरार हैं।

दिल्ली से पीछा करते हुए आए थे आरोपी
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद भाई काफी डर गया था और सोमवार सुबह ही दिल्ली से यहां के लिए निकल आया। आरोपी भी उसका पीछा करते हुए दिल्ली से चले आए। शाम करीब पांच बजे भाई घर पहुंचा और आधे घंटे बाद ही चारों आरोपी घर में असलहे लेकर घुस आए। ये लोग भाई को खींचकर छत पर ले गए और उसके सीने में गोली मार दी।