{"_id":"6ada49c5b93ea60e7505efd1","slug":"youth-killed-after-being-run-over-by-a-train-while-crossing-the-tracks-etah-news-c-163-1-eta1014-158848-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पटरी पार करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पटरी पार करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Thu, 22 Oct 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। शिवाला गांव के पास बुधवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
थाना क्षेत्र के गांव नगला अन्नी निवासी अवधेश उर्फ करुआ (38) बुधवार रात करीब नौ बजे शिवाला के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान टूंडला की ओर से एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन आ गई। युवक जब तक संभल पाता ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
जलेसर थाना पुलिस और एटा जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी सलमान अली ने बताया कि हादसे के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन शव लेकर गांव नगला अन्नी चले गए।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा होने की बात सामने आई है। थाना पुलिस व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गईं। हादसे का कारण जानने के लिए पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर